US-Iran Tension: अमेरिका को घेरने का ईरान ने बयाना प्लान, फिर दी ट्रंप को धमकी

US-Iran Tension: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. दोनों ओर से लगातार धमकियों और चेतावनियों की दौर जारी है. ईरान ने कहा कि अमेरिका ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई की तो ठीक नहीं होगा.

author-image
Suhel Khan
New Update

US-Iran Tension: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. दोनों ओर से लगातार धमकियों और चेतावनियों की दौर जारी है. ईरान ने कहा कि अमेरिका ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई की तो ठीक नहीं होगा.

US-Iran Tension: ईरान और अमेरिका के बीच भारी तनाव बना हुआ है. दोनों ओर से धमकियों का सिलसिला भी जारी है. अब ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने फिर से ट्रंप को धमकी दी है कि ईरान का कहना है कि अगर अमेरिका ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई की तो कड़ा जवाब दिया जाएगा. इसके बाद ट्रंप का भी पलटवार सामने आया. अमेरिका ने कहा कि ईरान नहीं माना तो नतीजे कुछ भी हो सकते हैं. हमारे जंगी जहाज मिडिल ईस्ट में तैनात है. ट्रंप का इशारा बता रहा है कि आने वाले वक्त में ट्रंप कुछ भी कदम उठा सकते हैं. यानी कि बड़ा हमला ईरान पर कर सकते हैं.

Advertisment

उधर जानकारी सामने आई है कि ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी खाड़ी देशों के संपर्क में हैं. उन्होंने कहा है कि अमेरिका ने हमला किया तो ठीक नहीं होगा. हमारे निशाने पर अमेरिकी दूतावास हैं. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ने हमला किया तो यह उसके लिए ठीक नहीं होगा. यानी दोनों ओर से लगातार धमकियां दी जा रही हैं. साथ ही युद्ध की तैयारियां भी दोनों ओर से तेजी से चल रही हैं. चेतावनी दोनों ओर से दी जा रही है. तल्ख तेवर दोनों ओर से दिखाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने जताई ईरान के समझौता करने की उम्मीद, जानें खामेनेई की चेतावनी के बाद क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?

Us Iran Tension
Advertisment