US-Iran Conflict: ईरान अमेरिका से तनाव के बीच बड़ी खबर यह कि पेंटागन ने जॉर्ज वाशिंगटन कैरियर को अलर्ट पर रख दिया है. जापान सागर में तैनात जॉर्ज वाशिंगटन करियर अलर्ट है. सभी मूमेंट और सारी रणनीति बता रहे हैं कि अमेरिका 17 फरवरी को होने वाली बैठक में अगर सहमति नहीं बनी तो अमेरिका ईरान पर एक बड़ा हमला कर सकता है. ईरान को इजराइल की दो टूक सामने आई है. इस बीच मिडिल ईस्ट में जो हो रहा है उस पर हमारी नजर है. हमारी तैयारी पूरी है. यह इजराइल की ओर से कहा जा रहा है और ईरान को दो टूक शब्दों में बड़ी चेतावनी इजराइल की ओर से दी गई है.
वहीं इजराइल कह रहा है कि जो भी मिडिल ईस्ट में हो रहा है हमारी उस पर नजर है. हमारी तैयारी भी पूरी है. मंगलवार को होने वाली बैठक में यूएस डेलीगेशन को स्टीव विचकफ और जेरे कुशनर लीड करेंगे. अब देखना ये होगा कि इस बैठक में ईरान के रक्षा मंत्री वहां पहुंचते हैं या नहीं. वहीं ईरान पर राष्ट्रपति ट्रंप का एक बड़ा बयान भी इस बीच सामने आ गया है.
ट्रंप ने कहा है कि हमने ईरान के लिए एक बड़ा करियर ग्रुप भेजा है. ईरान के साथ डील करना मुश्किल हो गया है. यानी ट्रंप लगातार ईरान पर प्रेशर बना रहे हैं. लेकिन अब तक की जो तैयारी ट्रंप की है और जो प्रेशर पॉलिटिक्स है वो ईरान उससे डरता हुआ या उसके डर की वजह से अमेरिका से सहमत होता हुआ नजर नहीं आ रहा है.
ये भी पढ़ें: 'ईरान में सत्ता परिवर्तन ही है बेस्ट ऑप्शन', अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खामेनेई को चेतावनी