Swarna Saathi App: स्वर्ण साथी एप क्या है. नोएडा के निवासी और रिटायर्ड एयर कमांडर ने अपने मित्रों के साथ मिलकर एक खास App को डेवलप किया है. आइए जानते हैं इस App के बारे में
Swarna Saathi App: आज के समय में बड़े शहरों में लोग काफी व्यस्त रहने लगे हैं. इस कारण अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की संख्या बढ़ गई है. ऐसे में इन लोगों की सुरक्षा, सेहत और मानसिक देखभाल पर ध्यान देना, एक बड़ी चुनौती बन गई है. इस समस्या को समझते हुए नोएडा निवासी रिटायर्ड एयर कमांडर एन.के. मेहता ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 'स्वर्ण साथी' एप को डेवलप किया है. इस App की मदद से वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा करना आसान हो सकता है.
किस काम आएगा यह App?
यह एप बुजुर्गों और उनके परिवार के बीच तुरंत संपर्क स्थापित करने में समर्थ है. इस एप को खोलते ही सीनियर सिटीजन की तस्वीर दिखाई देती है, जिससे उन्हें यह भरोसा मिलता है कि App उन्हीं के लिए है. इसमें नाम, फोटो, जन्मतिथि, पता और पांच इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर जोड़ने की सुविधा दी गई है. खास बात यह है कि इन इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स में आप अपने पड़ोसी या टावर के सिक्योरिटी गार्ड को भी शामिल कर सकते हैं, जो 24×7 बुजुर्ग की मदद के लिए उपलब्ध हो.
क्यों खास है यह एप?
स्वर्ण साथी एप कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है और बड़े बटनों के साथ बेहद आसान इंटरफेस के साथ डिजाइन किया गया है. इसमें मेडिसिन रिमाइंडर की सुविधा भी दी गई है, जिससे बुजुर्ग समय पर दवा लेना नहीं भूलते हैं. साथ ही, सेहत और मूड ट्रैकिंग फीचर के जरिए वे सिर्फ स्माइली पर क्लिक करके बता सकते हैं कि उनका दिन कैसा रहा है.
ये भी पढ़ें- वियतनाम की कंपनी 2026 के एंड में भारत में लॉन्च करेगी VinFast इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us