Jharkhand: झारखंड में मतदाता सूची की विशेष गहन समीक्षा (एसआईआर) इसी महीने शुरू हो सकती है. चुनाव आयोग ने 100 दिनों में प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा है. मैपिंग में 12 लाख संदिग्ध मतदाताओं की पहचान हुई है.
Jharkhand:झारखंड में मतदाता सूची की विशेष गहन समीक्षा यानी एसआईआर (Special Intensive Revision) इसी महीने शुरू हो सकती है. चुनाव आयोग इस प्रक्रिया की तैयारी के अंतिम चरण में है. आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को निर्देश जारी कर दिए हैं कि अधिसूचना जारी होने के बाद 100 दिनों के भीतर पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए.
12 लाख मतदाताओं के नाम हटने की संभावना
राज्य में वर्तमान में करीब 2 करोड़ 65 लाख पंजीकृत मतदाता हैं. अब तक की मैपिंग प्रक्रिया में लगभग 12 लाख ऐसे मतदाताओं की पहचान की गई है, जिनके नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं. इनमें दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाता, मृत व्यक्ति या ऐसे लोग शामिल हैं जिनका नाम किसी अन्य राज्य की मतदाता सूची में भी दर्ज है.
जल्द शुरू हो सकती है SIR
निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार अब तक करीब 1 करोड़ 60 लाख से अधिक मतदाताओं का सत्यापन किया जा चुका है, जबकि बाकी का सत्यापन कार्य जारी है. जिला स्तर के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे पूरी तैयारी रखें ताकि अधिसूचना जारी होते ही प्रक्रिया बिना किसी बाधा के शुरू हो सके. संभावना है कि मार्च के अंत तक झारखंड में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. वहीं राजनीतिक दल भी सक्रिय हो गए हैं और अपने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर तैनात कर रहे हैं, ताकि मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया पर नजर रखी जा सके.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us