/newsnation/media/media_files/2025/11/23/cm-soren-on-maiya-samman-yojana-2025-11-23-14-48-36.jpg)
Maiya Samman Yojana Photograph: (NN)
Jharkhand Government: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की लाखों महिलाओं को फरवरी माह की सम्मान राशि जारी कर दी गई है. जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जिले की 3 लाख 87 हजार 174 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए राशि भेजी गई है.
हर लाभुक को 2500 रुपये का भुगतान
योजना के तहत प्रत्येक लाभुक महिला को 2500 रुपये की दर से कुल 96 करोड़ 79 लाख 35 हजार रुपए का भुगतान किया गया है. इससे पहले जनवरी माह की सम्मान राशि भी सभी लाभुकों के खातों में भेजी जा चुकी है. प्रशासन का कहना है कि इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है.
डीबीटी के माध्यम से भेजी गई राशि
जिला प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचे. डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में राशि भेजे जाने से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या बिचौलियों की भूमिका की संभावना कम हो जाती है.
विभिन्न प्रखंडों और क्षेत्रों की महिलाओं को मिला लाभ
फरवरी माह में रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है. इनमें अनगड़ा प्रखंड में 16,607, अरगोड़ा शहरी क्षेत्र में 12,956, बड़गाईं शहरी क्षेत्र में 9,495, बेड़ो में 20,496, बुंडू में 8,438 और बुंडू नगर पंचायत में 3,487 महिलाओं को राशि दी गई है. इसके अलावा बुढ़मू में 17,737, चान्हो में 19,673, हेहल शहरी क्षेत्र में 15,191, ईटकी में 10,301, कांके में 31,443 तथा कांके शहरी क्षेत्र में 1,309 लाभुकों को सम्मान राशि प्राप्त हुई है. इसी तरह खलारी में 9,529, लापुंग में 11,301, मांडर में 22,984, नगड़ी में 17,747, नगड़ी शहरी क्षेत्र में 8,058, नामकुम में 17,777 और नामकुम शहरी क्षेत्र में 9,389 महिलाओं को भुगतान किया गया है. वहीं ओरमांझी में 18,092, राहे में 9,519, रातू में 18,476, सिल्ली में 21,045, सोनाहातू में 13,018, तमाड़ में 18,420 और सदर शहरी क्षेत्र में 24,686 महिलाओं को योजना की राशि प्राप्त हुई है.
यह भी पढ़ें- Jharkhand Government: झारखंड में 15 हजार खराब हैंडपंप होंगे ठीक, गर्मी से पहले पेयजल व्यवस्था सुधारने की तैयारी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us