Iran America War: रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने ईरान को अमेरिकी सेना की खुफिया जानकारी दी है, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ सकता है.
Iran America War: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रूस ने ईरान को अमेरिकी सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी दी है. इस जानकारी में अमेरिकी युद्धपोतों, लड़ाकू विमानों और सैन्य ठिकानों की लोकेशन शामिल बताई जा रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि रूस की सैटेलाइट निगरानी और तकनीक की मदद से ईरान अब पहले से ज्यादा सटीक हमले कर सकता है. हाल के दिनों में ईरान ने अमेरिका और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर बड़ी संख्या में मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं, जिनकी सटीकता बढ़ने की चर्चा हो रही है. हालांकि रूस सीधे इस युद्ध में शामिल नहीं है, लेकिन पर्दे के पीछे से ईरान की मदद करने की खबरों ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है. अगर यह सहयोग खुलकर सामने आता है तो मिडिल ईस्ट का यह संघर्ष बड़ा अंतरराष्ट्रीय संकट बन सकता है, जिससे तेल-गैस की कीमतों और वैश्विक बाजार पर भी असर पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: US Iran War: युद्ध के कारण पाकिस्तान में महंगाई का तूफान, आम जनता त्रस्त, दाने-दाने को मोहताज
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us