Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई तक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में सरकारी इमारतों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया. हर तरफ भारत माता की जय और वंदे मातरम् का माहौल दिखाई दिया.
शहर-शहर जश्न का माहौल
दिल्ली में राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास की इमारतें रोशनी से जगमगा रही हैं. वहीं मुंबई में ऐतिहासिक इमारतों को तिरंगे की लाइटिंग से सजाया गया है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी सरकारी दफ्तरों और प्रमुख स्थलों पर खास सजावट की गई है. जम्मू-कश्मीर में भी तिरंगे की रोशनी के साथ उत्सव का माहौल है.
यह भी पढ़ें- Republic Day 2026: क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं? दिल्ली में परेड देखने से पहले जान लें ये जरूरी नियम