PPF Account: आप भी पीपीएफ की मदद से रिटायरमेंट की प्लानिंग कर सकते हैं. इस सरकारी योजना की मदद से आप महज 25 साल के अंदर करोड़पति बन सकते हैं. मगर कैसे? जानिए.
PPF Account: पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF उन निवेश योजनाओं में शामिल है, जिन पर लोग सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं. यह एक सरकारी योजना है. इसमें पूंजी की सुरक्षा मिलती है. रिटर्न भी स्थिर रहता है. यही वजह है कि इसे रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए मजबूत आधार माना जाता है.
लॉन्ग टर्म प्लानिंग के लिए बेस्ट है PPF
PPF की सबसे बड़ी खासियत इसका लॉन्ग-टर्म फोकस है. इसमें हर साल नियमित निवेश करने से कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है. अगर कोई निवेशक हर साल 1.5 लाख रुपये जमा करता है और यह सिलसिला 25 साल तक चलता है, तो अंत में एक बड़ा फंड तैयार हो सकता है. अनुमान के मुताबिक, यह रकम एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो सकती है. इस योजना में टैक्स से जुड़ी राहत भी मिलती है. निवेश की गई राशि पर टैक्स छूट मिलती है. मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम भी टैक्स-फ्री होती है. यही कारण है कि यह मिडिल क्लास और सैलरीड लोगों के लिए खास विकल्प बन जाती है.
जोखिमों से बचाए PPF
PPF उन लोगों के लिए बेहतर है जो जोखिम से बचना चाहते हैं. शेयर बाजार की उठापटक का असर इसमें नहीं पड़ता. नियमित निवेश, धैर्य और समय के साथ यह योजना भविष्य की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है. कुल मिलाकर, PPF सुरक्षित निवेश और मजबूत रिटायरमेंट प्लान की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक समझदारी भरा विकल्प है.
ये भी पढ़ें- Maruti Suzuki ने दमदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च किया नई ई-विटारा, कीमत बस इतनी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us