PM Kisan Yojana: PM किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार, Holi 2026 से पहले आएगी या नहीं? यहां जानिए

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त को लेकर किसानों का इंतजार बढ़ता जा रहा है. फरवरी बीत चुका है और मार्च शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक भुगतान की तारीख घोषित नहीं हुई है.

author-image
Deepak Kumar
New Update

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त को लेकर किसानों का इंतजार बढ़ता जा रहा है. फरवरी बीत चुका है और मार्च शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक भुगतान की तारीख घोषित नहीं हुई है.

PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसान एक बार फिर 2000 रुपए की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं. यह राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दी जाती है, जिसकी शुरुआत 24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी. इस योजना में सालाना 6000 रुपए तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे जाते हैं. 19 नवंबर 2025 को 21वीं किस्त जारी की गई थी. तय पैटर्न के अनुसार अगली यानी 22वीं किस्त दिसंबर से मार्च के बीच आ जानी चाहिए. फरवरी बीत चुका है और मार्च शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक सरकार ने आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है. इससे किसानों में उत्सुकता और सवाल दोनों बढ़ गए हैं. 

Advertisment

देरी की वजह

देरी की एक बड़ी वजह डाटा वेरिफिकेशन मानी जा रही है. सरकार आधार नंबर, बैंक खाते, ई-केवाईसी और जमीन के रिकॉर्ड की जांच करती है. जिन किसानों की ई-केवाईसी अधूरी है या आधार बैंक खाते से लिंक नहीं है, उनकी किस्त रुक सकती है. पहले भी लाखों अपात्र लोगों को सूची से हटाया जा चुका है. अब प्रक्रिया और सख्त कर दी गई है ताकि पैसा केवल पात्र किसानों तक पहुंचे.

होली से पहले किसानों को राहत मिलेगी या बढ़ेगा इंतजार?

होली के समय गांवों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ जाती हैं. किसान बीज, खाद और घरेलू सामान खरीदते हैं. ऐसे में 2000 रुपए की राशि ग्रामीण परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होती है. यदि किस्त होली से पहले जारी होती है तो बाजार में नकदी का प्रवाह बढ़ेगा और स्थानीय व्यापार को फायदा होगा. जब तक आधिकारिक घोषणा नहीं होती, किसानों को सलाह है कि वे पीएम किसान पोर्टल पर अपना स्टेटस जांचते रहें, ई-केवाईसी पूरी रखें और बैंक विवरण सही करें. संभावना है कि मार्च के पहले या दूसरे हफ्ते में बड़ी घोषणा हो सकती है, लेकिन अंतिम पुष्टि सरकार की ओर से ही होगी.

यह भी पढ़ें- Bank Holiday Tomorrow: कल बैंक खुलेगा या रहेगा बंद! घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

PM Kisan Yojana Utilities
Advertisment