Bank Holiday Tomorrow: कल बैंक खुलेगा या रहेगा बंद! घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday Tomorrow: अगर आप कल बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं और कंफ्यूज भी हैं बैंक खुला रहेगा या बंद तो यहां जानिए किस दिन और किन शहरों में अवकाश रहेगा.

Bank Holiday Tomorrow: अगर आप कल बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं और कंफ्यूज भी हैं बैंक खुला रहेगा या बंद तो यहां जानिए किस दिन और किन शहरों में अवकाश रहेगा.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Bank Holidays

सांकेतिक तस्वीर Photograph: (File Photo)

Bank Holiday Tomorrow: होली नजदीक है और अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, लेकिन ये नहीं मालूम है कि कल बैंक खुला रहेगा या नहीं तो ये खबर आपके लिए है. वैसे तो फरवरी के आखिरी दिन से ही बैंकों में लंबी छुट्टियों का दौर शुरू हो चुका है. अब त्योहार पर क्या रहेगी स्थिती इसके लिए छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें.   

Advertisment

होली पर कब और कहां बंद रहेंगे बैंक?

होली अलग-अलग राज्यों में अलग तिथियों पर मनाई जा रही है, इसलिए बैंक अवकाश भी शहरों के अनुसार तय किए गए हैं.

  • 2 मार्च (होलिका दहन): इस दिन लखनऊ और कानपुर में बैंक बंद रहेंगे. बाकी शहरों में सामान्य कामकाज होगा.
  • 3 मार्च (धुलेंडी और डोल जात्रा): बेलापुर, भोपाल, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. अन्य शहरों में स्थिति स्थानीय प्रशासन के आदेश पर निर्भर करेगी.
  • 4 मार्च (मुख्य होली): अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग और शिमला सहित देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे.

मार्च 2026: बैंक छुट्टियों की लिस्ट

तारीखदिनछुट्टी का कारणकहां बंद रहेंगे बैंक
1 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
2 मार्चसोमवारहोलिका दहनकानपुर, लखनऊ
3 मार्चमंगलवारहोली15 राज्यों के शहर
4 मार्चबुधवारहोली / धुलेटी / याओसांग (दूसरा दिन)17 राज्यों के शहर
8 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
13 मार्चशुक्रवारचापचर कुटआइजोल
14 मार्चशनिवारदूसरा शनिवारसभी शहर
15 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
17 मार्चमंगलवारशब-ए-कद्रजम्मू और श्रीनगर
19 मार्चगुरुवारगुड़ी पड़वा / उगादी / नवरात्रि की शुरुआत11 राज्यों के शहर
20 मार्चशुक्रवारईद-उल-फित्र और जुमात-उल-विदा5 राज्यों के शहर
21 मार्चशनिवाररमजान ईद और सरहुलसभी शहर
22 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
26 मार्चगुरुवारश्री रामनवमी13 राज्यों के शहर
27 मार्चशुक्रवारश्री राम नवमी6 राज्यों के शहर
28 मार्चशनिवारचौथा शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार लिखा है, पर यह चौथा है)सभी शहर
29 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
31 मार्चमंगलवारश्री महावीर जयंती15 राज्यों के शहर

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी

हालांकि, बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है. UPI, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी. आप ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, बिलों का भुगतान कर सकते हैं और एटीएम से नकदी निकाल सकते हैं.

चूंकि हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए घर से निकलने से पहले अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अपने शहर की स्थिति जरूर जांच लें. अगर कोई बड़ा चेक क्लियर करवाना है या डिमांड ड्राफ्ट बनवाना है, तो उसे छुट्टियों के बाद के लिए प्लान करना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: Bank Holiday in March 2026: कब है होली की सरकारी छुट्टी? घर से निकलने से पहले पढ़ लें मार्च में बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

Utility News
Advertisment