IND vs PAK मैच नहीं होने से ICC को होगा भारी नुकसान, इतने करोड़ का लगेगा चूना!

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होने से ICC को बड़ा घाटा होगा, क्योंकि इन दोनों के बीच होने वाले मैच से आईसीसी काफी कमाई करती है.

author-image
Roshni Singh
New Update

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होने से ICC को बड़ा घाटा होगा, क्योंकि इन दोनों के बीच होने वाले मैच से आईसीसी काफी कमाई करती है.

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच खेलने से मना कर दिया है. यानी अब वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं खेला जाएगा. पाकिस्तान को इससे काफी नुकसान होगा. पाकिस्तान के 2 अंक भी कटेंगे. इसके अलावा पाकिस्तान को भारी आर्थिक नुकसान होगा, लेकिन सिर्फ पाकिस्तान को ही नहीं बल्कि आईसीसी को भी इससे नुकसान होगा. दरअसल भारत और पाकिस्तान के मैच से ICC काफी कमाई करता है, लेकिन IND vs PAK मैच नहीं होने से ICC को नुकसान होगा.

Advertisment

यह भी पढ़ें:  T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-2 खिलाड़ी इस बार नहीं आएंगे नजर, एक पहले सीजन से था हिस्सा

IND vs PAK ICC
Advertisment