T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-2 खिलाड़ी इस बार नहीं आएंगे नजर, एक पहले सीजन से था हिस्सा

Most Runs in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-2 बल्लेबाज इस बार टूर्मामेंट में नजर नहीं आएंगे. एक पहले सीजन से खेल रहे थे.

Most Runs in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-2 बल्लेबाज इस बार टूर्मामेंट में नजर नहीं आएंगे. एक पहले सीजन से खेल रहे थे.

author-image
Roshni Singh
New Update
Virat Kohli Rohit Sharma

Virat Kohli, Rohit Sharma Photograph: (ANI)

Most Runs in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. 7 फरवरी से टूर्मामेंट का आगाज होगा. भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टूर्नामेंट में उतरेगी. इस बार टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-2 खिलाड़ी खेलते नजर नहीं आएंगे. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारत के 2 दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित और विराट के नाम दर्ज है.

Advertisment

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम है दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम है. कोहली साल 2012 से 2024 तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल 35 मैच खेले हैं. इस दौरान 33 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने कुल 1292 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 15 अर्धशतक लगाए हैं. हालांकि कोहली टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने में कामयाब नहीं हो पाए. टी20 वर्ल्ड कप में कोहली का हाईस्कोर नाबाद 89 रन है.

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं रोहित शर्मा

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारत के ही पूर्व कप्तान रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं. रोहित टी20 वर्ल्ड कप के पहले सीजन यानी 2007 से ही टीम इंडिया के लिए खेले थे, लेकिन अब पहली बार रोहित टी20 वर्ल्ड कप में नजर नहीं आएंगे. रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में कुल 47 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 44 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 1220 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने कुल 12 अर्धशतक लगाए हैं. रोहित भी टी20 वर्ल्ड कप में शतक नहीं लगा पाए हैं.

रोहित शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप में हाईस्कोर 92 रन रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने पिछली बार T20 World Cup 2024 का खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद रोहित और विराट ने टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया था. अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया के पास ट्रॉफी को डिफेंड करने की जिम्मेदारी होगी.

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026 से पहले वॉर्म-अप मैच में तिलक वर्मा ने दिखाया दम, USA के खिलाफ जड़ दिए इतने रन

Virat Kohli T20 world Cup 2026
Advertisment