T20 World Cup 2026 से पहले वॉर्म-अप मैच में तिलक वर्मा ने दिखाया दम, USA के खिलाफ जड़ दिए इतने रन

Tilak Verma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा वॉर्म-अप मैच में USA के खिलाफ खेलने उतरे. इस मैच में उन्होंने 38 रनों की पारी खेली.

Tilak Verma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा वॉर्म-अप मैच में USA के खिलाफ खेलने उतरे. इस मैच में उन्होंने 38 रनों की पारी खेली.

author-image
Roshni Singh
New Update
Tilak Verma

Tilak Verma Photograph: (ANI)

Tilak Verma: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में कुछ ही दिन बाकी रह गया है. 7 फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. इससे पहले टूर्नामेंट की आखिरी तैयारियों के लिए सभी टीमों वॉर्म-अप मैच खेल रही हैं. 2 फरवरी को भारत ए की टीम ने यूएसए के खिलाफ मैच खेला. इस मैच में सभी की नजरें तिलक वर्मा पर टिकी थी. भारत ए की टीम में तिलक वर्मा एकमात्र प्लेयर हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल हैं. 

Advertisment

तिलक वर्मा ने खेली 38 रनों की पारी

तिलक वर्मा इंजरी से वापसी करने के बाद अपना पहला मैच खेले. इस मैच में वो नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. उन्होंने 24 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौका और 2 छक्का निकला. तिलक वर्मा ने 158.33 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. तिलक वर्मा ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी को वो टीम इंडिया के लिए राहत देने वाली बात है. अब देखने वाली बात होगी कि टी20 वर्ल्ड कप में तिलक वर्मा का प्रदर्शन कैसा रहता है. 

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे तिलक वर्मा

तिलक वर्मा पिछले कुछ वक्त से चोटिल थे, जिसके बाद वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे. हालांकि उन्हें आखिरी 2 टी20 मैचों के लिए टीम में शामिल होना था, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए उन्हें पूरे सीजन से बाहर कर दिया गया. ऐसे में उनकी जगह श्रेयस अय्यर को स्क्वाड में शामिल किया गया था. हालांकि अय्यर को इस सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. 

तिलक वर्मा का टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए 40 मैच खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से कुल 1183 रन निकला है. उन्होंने 144 की स्ट्राइक रेट और 49.29 की औसत से रन बनाए हैं. इस दौरान तिलक वर्मा टी20 इंटरनेशनल में कुल 2 शतक लगा चुके हैं. इसके अलावा 6 अर्धशतक भी लगाए हैं. तिलक वर्मा ने एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में मुश्किल घड़ी में नाबाद 69 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाया था. अब टी20 वर्ल्ड कप में भी उनसे ऐसी ही पारी की उम्मीद होगी.

यह भी पढ़ें:  IND vs PAK: पाकिस्तान पहले ही राउंड से हो जाएगा बाहर? Team India के साथ ना खेलना पड़ेगा भारी

tilak verma
Advertisment