/newsnation/media/media_files/2026/02/02/ind-vs-pak-2026-02-02-17-45-57.jpg)
IND vs PAK
IND vs PAK: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया है. पाकिस्तान ने कहा है कि वो 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा. ऐसे में पाकिस्तान ने ICC T20 World Cup 2026 के पहले ही राउंड में बाहर होने तैयारी खुद कर ली है. भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने पर पाकिस्तान को भारी आर्थिक नुकसान हो होगा ही. इसके अवाला पाकिस्तान पहले ही राउंड से बाहर हो सकता है.
T20 वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में है भारत और पाकिस्तान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस बार कुल 20 टीमों हिस्सा ले रही है. इन टीमों को 4 ग्रुप में रखा गया है. हर एक ग्रुप में 5-5 टीमों को शामिल किया गया है. भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-ए में शामिल किया गया. भारत-पाकिस्तान के अलावा इस ग्रुप में नीदरलैंड्स, यूएस और नामीबिया को रखा गया है. ऐसे में पाकिस्तान अगर भारत के साथ नहीं खेलेगा, तो उसका सामना बाकी 3 टीमों से होगा, लेकिन उससे पहले पाकिस्तान को नुकसान हो चुका होगा.
भारत के साथ नहीं खेलने पर पाकिस्तान को होगा 2 अंक का नुकसान
भारत के खिलाफ नहीं खेलने पर पाकिस्तान के 2 अंक कट जाएंगे और टीम इंडिया को 2 अंक मिल जाएंगे. साथ ही पाकिस्तान के नेट रन रेट पर भी असर पड़ेगा. पाकिस्तान का नेट रन रेट माइनस में चला जाएगा. वहीं USA की टीम पहले भी पाकिस्तान को मात दे चुकी है. इस बार भी यूएस की टीम उलटफेर करने में कामयाब होती है, तो पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ जाएगी.
पाकिस्तान पहले ही राउंड से हो सकता है बाहर
पाकिस्तान की टीम श्रीलंका में अपना मैच खेलेगी. श्रीलंका में इस वक्त बारिश हो रही है. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी श्रीलंका में बारिश हो सकती है. ऐसे में एक भी मैच बारिश की वजह से रद्द होता है, तो पाकिस्तान का खेल पहले ही राउंड में खत्म हो जाएगा. बता दें कि हर ग्रुप से प्वाइंट्स टेबल से टॉप-2 की टीमें अगले राउंड के लिए क्वलीफाई करेगी, लेकिन अगले राउंड में पाकिस्तान का जाना मुश्किल लग रहा है.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के मना करने के बावजूद श्रीलंका जाएगी टीम इंडिया? निभाएगी ये जिम्मेदारी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us