Muslims gathered at Babri Masjid: आधारशिला रखने के बाद यह पहला जुम्मा था, इसलिए सुबह से ही लोगों का यहां पहुंचना शुरू हो गया. आसपास के गांवों और कस्बों से भी बड़ी तादाद में लोग नमाज अदा करने पहुंचे.
Muslims gathered at Babri Masjid: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हाल ही में बनी बाबरी मस्जिद की नींव वाले स्थान पर आज पहला जुम्मे का नमाज अदा किया गया. 6 दिसंबर को मस्जिद की आधारशिला रखी गई थी, जिसके बाद शुक्रवार को यहां हजारों नमाजी एक साथ जुटे. नमाज के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी कर दी थी. बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात रहे.
यह स्थल मुर्शिदाबाद के बेलडांगा इलाके में स्थित है, जहां स्थानीय विधायक हुमायूं कबीर की मौजूदगी में मस्जिद की नींव रखी गई थी. मस्जिद का नाम बाबरी रखने के फैसले को लेकर इलाके में काफी चर्चा रही है. आधारशिला रखने के बाद यह पहला जुम्मा था, इसलिए सुबह से ही लोगों का यहां पहुंचना शुरू हो गया. आसपास के गांवों और कस्बों से भी बड़ी तादाद में लोग नमाज अदा करने पहुंचे.
नमाज के बाद लोगों ने मस्जिद के निर्माण के लिए चंदा भी दिया. आयोजकों के मुताबिक भीड़ को प्रबंधित करने के लिए स्थानीय स्तर पर अभियान चलाया गया था और लोगों तक संदेश भी भेजा गया था. इसी वजह से अनुमान से कहीं ज्यादा लोग यहां पहुंच गए. नमाजियों में उत्साह साफ दिखा, क्योंकि यह वह पहला मौका था जब नींव रखने के बाद इस स्थान पर सामूहिक रूप से जुमे की नमाज पढ़ी गई.
यह भी पढ़ें: Babri Masjid: ‘मुर्शिदाबाद में 70% मुसलमान, बाबरी मस्जिद का निर्माण रोका तो अंजाम भुगतोगे’, TMC विधायक ने दी चेतावनी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us