Bihar News: मोतिहारी के प्रशिक्षु सिपाहियों ने अवैध वसूली और वेतन भुगतान में देरी के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया.
Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले से आए करीब 200 प्रशिक्षु सिपाहियों ने शेखपुरा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया. सभी प्रशिक्षु चबाड़ा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग ले रहे हैं. उनका आरोप है कि वर्दी के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है, मेस में बेहद खराब भोजन दिया जा रहा है और कई महीनों से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है. प्रशिक्षुओं ने बताया कि उनकी कुल 120 दिनों की ट्रेनिंग अवधि पूरी हो चुकी है, लेकिन उन्हें अब तक रोका गया है और कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है. उनका कहना है कि 133 दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें एक भी किस्त का वेतन नहीं मिला. डीएम से मिलने की मांग को लेकर वे घंटों डटे रहे. बाद में अधिकारियों से मुलाकात हुई, जिसमें जांच कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया गया. ट्रेनर ने सभी आरोपों को निराधार बताया है.
यह भी पढ़ें: Bihar Politics: लालू पर ‘धृतराष्ट्र’ वाली टिप्पणी से भड़की सियासत, तेजस्वी का मैथिली ठाकुर पर तीखा पलटवार
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us