Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में उमड़ी आस्था की लहर, लाखों श्रद्धालु कर रहे दर्शन; देखिए VIDEO

Mahashivratri 2026: आज महाशिवरात्रि पर देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है. काशी विश्वनाथ मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर और त्रंब्केश्वर मंदिर समेत प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालु जलाभिषेक कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं.

author-image
Deepak Kumar
New Update

Mahashivratri 2026: आज महाशिवरात्रि पर देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है. काशी विश्वनाथ मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर और त्रंब्केश्वर मंदिर समेत प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालु जलाभिषेक कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं.

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज (15 फरवरी) देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. हर तरफ "हर-हर महादेव" के जयकारे गूंज रहे हैं. बाबा की नगरी काशी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. अनुमान है कि इस बार 15 से 20 लाख से अधिक भक्त दर्शन कर सकते हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के कपाट लगातार कई घंटों तक खुले रखे गए हैं. प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

Advertisment

महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भी भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं. यहां भस्म आरती के साथ महाशिवरात्रि का पर्व शुरू हुआ और श्रद्धालु लगातार दर्शन कर रहे हैं. पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है और मंदिर में विशेष पूजा और रुद्राभिषेक किया जा रहा है.

त्रंबकेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार

महाराष्ट्र के नासिक स्थित त्रंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भी देशभर से श्रद्धालु पहुंचे हैं. मंदिर प्रशासन ने सभी भक्तों को आसानी से दर्शन कराने के लिए विशेष व्यवस्था की है. वीआईपी दर्शन की सुविधा भी बंद कर दी गई है ताकि सभी को समान अवसर मिल सके. देश के अन्य शिव मंदिरों में भी भक्त जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- काशी में शुरू हुआ महादेव की शादी का समारोह, बाबा विश्वनाथ को लगाई गई हल्दी, जानें कब निकलेगी शिव बारात

Religion News Mahashivratri 2026 Mahashivratri
Advertisment