Maha Shivratri 2026: कल (15 फरवरी) महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. रात 12 बजे से ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं. सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की. पूरे मंदिर परिसर में ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया.
कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु
बता दें कि बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचे. भक्तों ने पारंपरिक रूप से बाबा को मोर मुकुट अर्पित किया और चार प्रहर की विशेष पूजा में भाग लिया. महिलाओं में खास उत्साह देखा गया, जिन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए व्रत रखकर पूजा की. मंदिर को फूलों और रोशनी से सुंदर तरीके से सजाया गया. दिनभर भजन-कीर्तन, आरती और धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे. शाम को शिव विवाह और भव्य शिव बारात का आयोजन भी किया गया. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे.
यह भी पढ़ें- झारखंड में बेटियों के सशक्तिकरण की पहल, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना लागू