Lakh Take Ki Baat: क्या वंदे मातरम के साथ विश्वासघात हुआ? देखिए

Lakh Take Ki Baat: लोकसभा में वंदे मातरम पर यह बहस करीब 10 घंटे तक चली। कांग्रेस के प्रतिपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई ने इस पर अपनी बात रखी, और कुछ अन्य विपक्षी नेताओं ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार साझा किए.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update

Lakh Take Ki Baat: लोकसभा में वंदे मातरम पर यह बहस करीब 10 घंटे तक चली। कांग्रेस के प्रतिपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई ने इस पर अपनी बात रखी, और कुछ अन्य विपक्षी नेताओं ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार साझा किए.

Lakh Take Ki Baat: संसद में वंदे मातरम पर 8 दिसंबर को एक गरमागरम बहस हुई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पंडित नेहरू पर कई गंभीर आरोप लगाए. बीजेपी ने आरोप लगाया कि नेहरू जी ने वंदे मातरम के मुद्दे पर तुष्टिकरण की राजनीति की और मुस्लिम लीग के सामने झुके. वहीं कांग्रेस ने यह आरोप लगाया कि बीजेपी केवल नेहरू जी और कांग्रेस के खिलाफ राजनीति कर रही है.

Advertisment

वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के मौके पर यह बहस शुरू हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर 60 मिनट का भाषण दिया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस, पंडित नेहरू और जिन्ना का बार-बार उल्लेख किया. पीएम का सवाल था कि वंदे मातरम के साथ पिछले कुछ दशकों में अन्याय क्यों हुआ, और किसने इस गीत का अपमान किया?

यह भी पढ़ें: Lakh Take Ki Baat: आतंक के खिलाफ एक्शन सहित देखिए और किन-किन महत्वपूर्ण समझौतों पर हुए हस्ताक्षर?

PM modi BJP congress priyanka-gandhi Vande matram issue
Advertisment