Lakh Take Ki Baat: देखिए मिडिल क्लास के लिए बजट में क्या रहा खास

Lakh Take Ki Baat: बजट में टैक्स स्लैब नहीं बदले, लेकिन टीसीएस कटौती, नया इनकम टैक्स एक्ट और जेल से राहत जैसी बड़ी घोषणाएं की गईं. आइए समझते हैं और मिडिल क्लास के लिए और क्या है.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update

Lakh Take Ki Baat: बजट में टैक्स स्लैब नहीं बदले, लेकिन टीसीएस कटौती, नया इनकम टैक्स एक्ट और जेल से राहत जैसी बड़ी घोषणाएं की गईं. आइए समझते हैं और मिडिल क्लास के लिए और क्या है.

Lakh Take Ki Baat: इस बजट में मिडिल क्लास को टैक्स स्लैब में बदलाव की उम्मीद थी, लेकिन सरकार ने टैक्स स्लैब को जस का तस रखा. हालांकि, टैक्स रिफॉर्म के मोर्चे पर कई अहम राहतें दी गई हैं. सरकार ने विदेश में पढ़ाई और इलाज के लिए भेजे जाने वाले पैसों पर लगने वाला टीसीएस 5% से घटाकर 2% कर दिया है, जिससे छात्रों और उनके परिवारों को सीधी राहत मिलेगी. इसी तरह विदेश टूर पैकेज पर टीसीएस को भी घटाकर 2% कर दिया गया है.

Advertisment

वित्त मंत्री ने घोषणा की कि 1 अप्रैल से नया इनकम टैक्स एक्ट लागू होगा, जिससे टैक्स सिस्टम और आसान बनेगा. अब आयकर रिटर्न में गलती सुधारने के लिए 31 मार्च तक का समय मिलेगा. टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी राहत यह है कि टैक्स से जुड़ी गलतियों पर अब जेल नहीं, सिर्फ जुर्माना लगेगा. साथ ही अपील के दौरान पेनल्टी पर ब्याज नहीं लगेगा. एक्सीडेंट क्लेम को भी टैक्स फ्री कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Lakh Take Ki Baat: देखिए कितनी बड़ी है खामेनेई के खजाने की मिस्ट्री?

Union Budget 2026
Advertisment