Lakh Take Ki Baat: सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी के बाद अब तेज गिरावट, जानिए वजह और आगे क्या हो सकता है.
Lakh Take Ki Baat: बीते कुछ दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई है. सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे दिन दाम नीचे आए हैं. हालांकि बजट में सोने-चांदी को लेकर कोई बड़ी घोषणा नहीं हुई, लेकिन बजट के बाद कमोडिटी बाजार में कीमतों पर असर साफ दिखा.
जानकारी के मुताबिक, सिर्फ 3 दिनों में सोना करीब 18 फीसदी और चांदी करीब 40 फीसदी तक सस्ती हो गई है. बता दें कि पिछले हफ्ते चांदी ने पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार किया था, जबकि सोना भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था.
जानकारों का कहना है कि दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी. इसके अलावा बाजार में फिजिकल डिमांड घटने से भी कीमतों पर दबाव बढ़ा. अब सवाल यह है कि इतनी बड़ी गिरावट के बाद क्या सोने-चांदी के दाम स्थिर होंगे या आगे और गिरावट देखने को मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Lakh Take Ki Baat: देखिए मिडिल क्लास के लिए बजट में क्या रहा खास
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us