Lakh Take Ki Baat: मृत्यु के बाद मस्तिष्क कितने समय तक जीवित रहता है? यहां जानें

Lakh Take Ki Baat: नई रिसर्च में दावा, दिल की धड़कन रुकने के बाद भी कुछ समय तक सक्रिय रहता है दिमाग.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update

Lakh Take Ki Baat: नई रिसर्च में दावा, दिल की धड़कन रुकने के बाद भी कुछ समय तक सक्रिय रहता है दिमाग.

Lakh Take Ki Baat: मौत को लेकर एक नई रिसर्च ने हैरान करने वाला खुलासा किया है. अध्ययन के मुताबिक दिल की धड़कन रुकने के बाद भी इंसान का दिमाग कुछ समय तक सक्रिय रह सकता है. शोध में पाया गया कि कार्डियक अरेस्ट के बाद 35 से 60 मिनट तक दिमाग में गामा, डेल्टा, थेटा, अल्फा और बीटा वेव्स दर्ज की गईं. यह जानकारी ईईजी जांच के जरिए सामने आई. अमेरिका और ब्रिटेन के 25 अस्पतालों में कार्डियक अरेस्ट से बचे 53 मरीजों पर यह अध्ययन किया गया. कई मरीजों ने बताया कि उन्होंने डॉक्टरों द्वारा मौत की घोषणा तक सुनी. पहले माना जाता था कि दिल रुकने के 10 मिनट बाद दिमाग पूरी तरह निष्क्रिय हो जाता है, लेकिन नए निष्कर्षों ने इस धारणा को चुनौती दी है. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इस विषय पर और गहन शोध की जरूरत है.

Advertisment

यह भी पढ़ें: Lakh Take Ki Baat: क्या शुरू होने वाली है जंग, देखिए US ने ताइवान को दिए खतरनाक हथियार

death brain
Advertisment