Lakh Take Ki Baat: अमेरिका का ‘सुपर वेपन’ प्लान! क्या गोल्डन डोम बदल देगा युद्ध का खेल?

Lakh Take Ki Baat: अमेरिका ने 153 अरब डॉलर के अतिरिक्त रक्षा बजट के साथ गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस प्रोजेक्ट और छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की तैयारी तेज कर दी है.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update

Lakh Take Ki Baat: अमेरिका ने 153 अरब डॉलर के अतिरिक्त रक्षा बजट के साथ गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस प्रोजेक्ट और छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की तैयारी तेज कर दी है.

Lakh Take Ki Baat: अमेरिका ने अपनी रक्षा तैयारियों को और मजबूत करने के लिए 153 अरब डॉलर के अतिरिक्त डिफेंस बजट का ऐलान किया है. इस पैकेज में 'गोल्डन डोम' नाम का एक अत्याधुनिक मल्टी-लेयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम शामिल है. इसका मकसद रूस, चीन, उत्तर कोरिया और ईरान जैसे देशों से आने वाली बैलिस्टिक, हाइपरसोनिक और क्रूज मिसाइलों से सुरक्षा देना है. 2026 में इस प्रोजेक्ट पर 24 अरब डॉलर खर्च किए जाएंगे. साथ ही हाइपरसोनिक मिसाइल विकास के लिए 2.2 अरब डॉलर और मिसाइल इंटरसेप्टर खरीद के लिए 5.6 अरब डॉलर तय किए गए हैं. इसके अलावा अमेरिकी नेवी के लिए छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने को भी मंजूरी दी गई है. बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच अमेरिका अपनी सैन्य ताकत को नई ऊंचाई पर ले जाना चाहता है. इससे हथियारों की होड़ तेज होने और रूस-चीन की चिंता बढ़ने की संभावना है.

Advertisment

यह भी पढ़ें: Lakh Take Ki Baat: मृत्यु के बाद मस्तिष्क कितने समय तक जीवित रहता है? यहां जानें

Donald Trump America
Advertisment