Jharkhand Vidhan Sabha Session: 18 फरवरी से झारखंड विधानसभा का सत्र शुरू, 24 को पेश होगा बजट

Jharkhand Vidhan Sabha Session: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च तक चलेगा. 24 फरवरी को बजट पेश होगा. इस बार सदन की कार्यवाही ई-विधान ऐप के जरिए डिजिटल और पेपरलेस रूप में आयोजित की जाएगी.

author-image
Deepak Kumar
New Update

Jharkhand Vidhan Sabha Session: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च तक चलेगा. 24 फरवरी को बजट पेश होगा. इस बार सदन की कार्यवाही ई-विधान ऐप के जरिए डिजिटल और पेपरलेस रूप में आयोजित की जाएगी.

Jharkhand Vidhan Sabha Session:झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगा. सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी. इसके बाद 23 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 के अनुपूरक बजट का आय-व्यय विवरण सदन में रखा जाएगा. वहीं 24 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का मुख्य बजट पेश किया जाएगा.

Advertisment

सदन की कार्यवाही होगी डिजिटल

इस बार विधानसभा की कार्यवाही खास होने वाली है, क्योंकि सदन को पेपरलेस बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. अब नेशनल ई-विधान ऐप के जरिए विधायक ऑनलाइन प्रश्न पूछ सकेंगे और सदन की कार्यवाही डिजिटल माध्यम से चलेगी. इसके लिए विधायकों को लैपटॉप और टैबलेट भी दिए गए हैं और प्रशिक्षण कराया गया है.

सत्ता और विपक्ष दोनों ने बनाई रणनीति

बजट सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों सक्रिय हैं. विपक्ष ने भ्रष्टाचार, स्थानीय नीति और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी की है. सत्र शुरू होने से पहले दोनों पक्षों की बैठक भी होने की उम्मीद है, ताकि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चल सके.

यह भी पढ़ें- झारखंड के निर्माण मजदूरों के लिए बड़ी राहत, गंभीर बीमारी के इलाज के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद

Jharkhand Jharkhand Budget Session
Advertisment