झारखंड के निर्माण मजदूरों के लिए बड़ी राहत, गंभीर बीमारी के इलाज के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद

झारखंड सरकार ने राज्य के पंजीकृत निर्माण मजदूरों के लिए 'चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना' शुरू की है. इसके तहत कैंसर, दिल की बीमारी, किडनी और एड्स जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है. यह पूरी तरह राज्य सरकार द्वारा चलाया जाने वाला प्रोग्राम है.

झारखंड सरकार ने राज्य के पंजीकृत निर्माण मजदूरों के लिए 'चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना' शुरू की है. इसके तहत कैंसर, दिल की बीमारी, किडनी और एड्स जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है. यह पूरी तरह राज्य सरकार द्वारा चलाया जाने वाला प्रोग्राम है.

author-image
Ravi Prashant
New Update
Labours

मजदूर के लिए स्कीम

झारखंड के श्रम एवं रोजगार विभाग ने राज्य के गरीब और मेहनतकश निर्माण मजदूरों के लिए चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना शुरू की है. कई बार गंभीर बीमारी की स्थिति में मजदूरों के पास इलाज के लिए पैसे नहीं होते, ऐसी स्थिति में यह योजना उनके लिए जीवनदान साबित होती है.

Advertisment

किन बीमारियों में मिलेगी मदद?

  • यह योजना खासकर उन बीमारियों के लिए है जिनका खर्च उठाना एक मजदूर के लिए बहुत मुश्किल होता है:
  •  कैंसर और एड्स (AIDS)
  • दिल और गुर्दे (Kidney) की बीमारियाँ और सर्जरी
  • मानसिक बीमारी या रीढ़ की हड्डी (Spinal) की सर्जरी
  • लीवर ट्रांसप्लांट और कूल्हा प्रत्यारोपण (Hip Replacement)
  • आंखों की गंभीर समस्या (जैसे रेटिना से जुड़ी बीमारियां)

खास बात: हर बीमारी के लिए एक लाभार्थी को जीवन में एक बार इस योजना का फायदा मिल सकता है.

कौन कर सकता है आवेदन? (योग्यता)

1. झारखंड का निवासी: आवेदन करने वाला व्यक्ति झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।

2. पंजीकृत मजदूर: वह 'झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड' (JBOCWW) में रजिस्टर्ड मजदूर होना चाहिए।

3. काम का प्रकार: वह राजमिस्त्री, बढ़ई, बिजली मिस्त्री, पेंटर या कुली जैसे निर्माण कार्यों से जुड़ा हो।

4. उम्र: उसकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए।

आवेदन करने का तरीका (स्टेप-बाय-स्टेप)

इस योजना के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होता है.

  • पहला भाग: पोर्टल पर खुद को जोड़ना (Registration)
  • श्रम विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऊपर 'Login' पर क्लिक करें और फिर 'Register Here' को चुनें
  • अपना नाम, मोबाइल और ईमेल भरकर यूजरनेम और पासवर्ड बनाएं
  • OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें
  • दूसरा भाग: योजना का फॉर्म भरना (Application)
  •  लॉगिन करने के बाद 'Services' में जाकर 'BOC Scheme Benefit' के अंदर 'Application Form' को चुनें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर और जिला जैसी जानकारी भरें
  • 'Select Scheme' में जाकर 'चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना' चुनें
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और 'Submit Request' पर क्लिक कर दें. आपको एक 'Application ID' मिलेगी, उसे संभालकर रखें

अपना स्टेटस कैसे चेक करें?

आपका फॉर्म पहले क्लर्क, फिर लेबर सुपरिटेंडेंट और अंत में 'DLC' के पास जाता है. आप वेबसाइट पर 'Application Status' में जाकर अपनी ID डालकर चेक कर सकते हैं कि आपका काम कहां तक पहुंचा.

जरूरी कागज (Documents)

आवेदन करते समय इन कागजों की फोटोकॉपी या स्कैन कॉपी पास रखें:

  • आधार कार्ड और पहचान पत्र
  • झारखंड का निवासी प्रमाण पत्र
  • मजदूर होने का सबूत (BOC रजिस्ट्रेशन या ई-श्रम कार्ड)
  • आय प्रमाण पत्र (इनकम सर्टिफिकेट)
  • बीमारी की रिपोर्ट (डॉक्टर द्वारा दी गई बीमारी का सबूत)
  • बैंक खाते की जानकारी (ताकि पैसे सीधे खाते में आ सकें)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Jharkhand
Advertisment