Jharkhand Politics: प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार पर लगाए बड़े आरोप, गरमाई सियासत

Jharkhand Politics: झारखंड में निकाय चुनाव के रिजल्ट से पहले सियासी माहौल गरमा गया है. बाबूलाल मरांडी पर कार्रवाई को लेकर भाजपा और सत्ताधारी गठबंधन आमने-सामने हैं. प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार पर राजनीतिक बदले की कार्रवाई का आरोप लगाया है.

author-image
Deepak Kumar
New Update

Jharkhand Politics: झारखंड में निकाय चुनाव के रिजल्ट से पहले सियासी माहौल गरमा गया है. बाबूलाल मरांडी पर कार्रवाई को लेकर भाजपा और सत्ताधारी गठबंधन आमने-सामने हैं. प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार पर राजनीतिक बदले की कार्रवाई का आरोप लगाया है.

Jharkhand Politics: निकाय चुनाव के रिज्लट से पहले झारखंड की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विपक्षी नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करवा रही है और अपराधियों को संरक्षण दे रही है.

Advertisment

बाबूलाल मरांडी पर केस और छापेमारी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज

प्रतुल शाहदेव ने बाबूलाल मरांडी पर दर्ज मुकदमे का जिक्र करते हुए कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष के कारण की गई है. उनका दावा है कि निकाय चुनाव में संभावित हार को देखते हुए सत्ताधारी गठबंधन बौखला गया है. उन्होंने कहा कि गठबंधन दलों को अब समझ में आ गया है कि उनके समर्थित उम्मीदवारों को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है.

दरअसल, गिरिडीह में मतदान से एक दिन पहले बाबूलाल मरांडी एक होटल में मौजूद थे, जहां पुलिस ने छापेमारी की. सत्तापक्ष का आरोप है कि साइलेंट पीरियड में बैठक कर आचार संहिता का उल्लंघन हुआ. वहीं भाजपा का कहना है कि मरांडी केवल भोजन के लिए वहां गए थे. फिलहाल दोनों पक्षों के बीच सियासी बयानबाजी जारी है. अब फैसला जनता के मत से ही तय होगा.

यह भी पढ़ें- Air Ambulance Crash: शाम 7:11 बजे भरी उड़ान, 23 मिनट बाद टूटा संपर्क; जानें रांची एयर एंबुलेंस क्रैश में कब क्या हुआ?

Jharkhand Hemant Soren
Advertisment