Jharkhand Nikay Chunav: झारखंड के 48 शहरी निकायों में आज (23 फरवरी) मतदान जारी है. कड़ी सुरक्षा के बीच लोग विकास, सफाई और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे पर अपनी शहर सरकार चुन रहे हैं.
Jharkhand Nikay Chunav: झारखंड के 48 शहरी निकायों में आज (23 फरवरी) सुबह 7 बजे से मतदान जारी है. मतदाता शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. करीब 4300 से अधिक बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं. चुनाव गैर-दलीय आधार पर हो रहा है और मतदाता बैलेट पेपर पर मुहर लगा रहे हैं. इस बार मेयर, अध्यक्ष और परिषद सदस्य पद के लिए 562 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि 5562 उम्मीदवार पार्षद पद के लिए किस्मत आजमा रहे हैं. करीब 8000 मतपेटियों में शाम तक प्रत्याशियों की किस्मत बंद हो जाएगी. राज्य निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. कई जगहों पर पुलिस बल तैनात है और दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की सुविधा भी दी गई है.
वोटरों के मुख्य मुद्दे
मतदाताओं का कहना है कि वे सफाई, सड़क, नाली, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को ध्यान में रखकर वोट दे रहे हैं. महिलाओं की भागीदारी भी इस बार काफी ज्यादा है. लोगों को उम्मीद है कि नई नगर सरकार शहर के विकास को गति देगी और लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान करेगी.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us