/newsnation/media/media_files/2024/11/28/PSrhvjbSil9yFk0AdHaV.jpg)
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में आयु सीमा को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार खत्म हो गया है. राज्य सरकार ने अभ्यर्थियों की मांग को स्वीकार करते हुए आयु पात्रता की कट-ऑफ तिथि में बड़ा बदलाव किया है. पहले यह तिथि 1 अगस्त 2026 तय की गई थी, लेकिन अब इसे बदलकर वर्ष 2022 कर दिया गया है.
सीएम ने की इसकी घोषणा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा सत्र के दौरान इसकी आधिकारिक घोषणा की. उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं की मांग और उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. इस निर्णय से उन अभ्यर्थियों को बड़ा फायदा मिलेगा, जो उम्र सीमा के कारण अब तक आवेदन नहीं कर पा रहे थे.
लंबे समय से छात्र संगठन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा आयु सीमा में बदलाव की मांग कर रहे थे. कई अभ्यर्थियों ने इस मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था. हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान अभ्यर्थियों को राहत देते हुए राज्य सरकार से इस मामले में जवाब मांगा था. इसके बाद सरकार ने गंभीरता से विचार करते हुए यह निर्णय लिया.
जल्द जारी होगी कट-ऑफ डेट की अधिसूचना
इस मुद्दे को झारखंड विधानसभा में भी कई विधायकों ने उठाया था. वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने भी सदन में कहा था कि सरकार इस विषय पर विचार कर रही है. अब मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद युवाओं में खुशी का माहौल है. उम्मीद की जा रही है कि JPSC जल्द ही नई कट-ऑफ तिथि को लेकर आधिकारिक सूचना जारी करेगा. साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ाई जा सकती है. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी शाम 5 बजे तक निर्धारित थी. सरकार के इस फैसले से हजारों युवाओं को परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल सकेगा.
यह भी पढ़ें- झारखंड में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से 25 लाख तक लोन और 40% सब्सिडी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us