Jharkhand Nikay Chunav Result: धनबाद को मिला नया मेयर, संजीव सिंह ने दर्ज की जीत

Jharkhand Nikay Chunav Result: धनबाद नगर निगम चुनाव की दो दिन चली मतगणना के बाद शहर को नया मेयर मिल गया. संजीव सिंह ने 1,14,362 वोट पाकर जीत दर्ज की, जबकि अन्य प्रत्याशी पीछे रह गए.

author-image
Deepak Kumar
New Update

Jharkhand Nikay Chunav Result: धनबाद नगर निगम चुनाव की दो दिन चली मतगणना के बाद शहर को नया मेयर मिल गया. संजीव सिंह ने 1,14,362 वोट पाकर जीत दर्ज की, जबकि अन्य प्रत्याशी पीछे रह गए.

Jharkhand Nikay Chunav Result:धनबाद नगर निगम चुनाव की दो दिनों तक चली मतगणना के बाद आखिरकार शहर को नया मेयर मिल गया है. 27 फरवरी से शुरू हुई वोटों की गिनती 28 फरवरी तक लगातार जारी रही. इस दौरान 55 वार्डों के साथ-साथ मेयर पद के सभी मतों की गणना पूरी की गई.

Advertisment

संजीव सिंह की ऐतिहासिक जीत

शुरुआत से बढ़त बनाए रखने वाले संजीव सिंह ने 1,14,362 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जेएमएम समर्थित चंद्रशेखर अग्रवाल को 82,460 वोट मिले. भाजपा समर्थित संजीव कुमार को 57,895 वोट और कांग्रेस समर्थित शमशीर आलम को 5,969 वोट प्राप्त हुए.

शांतिपूर्ण माहौल में हुई मतगणना

मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की खबर नहीं आई. प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. अधिकारियों ने बताया कि आधिकारिक घोषणा रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा की जाएगी. साथ ही विजय जुलूस निकालने वालों से अपील की गई है कि वे अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति लेकर और निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हुए ही जुलूस निकालें. बड़ी संख्या में मतपत्र भी नियमों के उल्लंघन के कारण रद्द किए गए.

यह भी पढ़ें- झारखंड निकाय चुनाव में BJP को झटका, 9 नगर निगम में सिर्फ 2 पर जीत, रांची में रोशनी खलको बनीं मेयर

Jharkhand jharkhand municipal election
Advertisment