झारखंड निकाय चुनाव में बीजेपी को झटका लगा है और कई शहरों में जेएमएम ने बढ़त बनाई है. हालांकि रांची में बीजेपी समर्थित रोशनी खलको मेयर चुनी गई हैं.
झारखंड निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को इस बार नुकसान उठाना पड़ा है. 9 नगर निगमों में से पार्टी समर्थित उम्मीदवार सिर्फ 2 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाए. कई शहरों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की एंट्री मजबूत होती दिखी है.
रांची में रोशनी खलको बनीं मेयर
बता दें कि राजधानी रांची में BJP समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलको ने मेयर पद पर जीत हासिल की है. उन्होंने कहा कि विकास के लिए संघर्ष करने से वे पीछे नहीं हटेंगी. उनका कहना है कि सरकार पक्ष में हो या विपक्ष में, इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता. रांची को बेहतर बनाने के लिए जो भी जरूरी होगा, वह करेंगी. रोशनी खलको ने दावा किया कि उन्होंने पहले से ही विकास का पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है. उन्होंने कहा कि रांची का विकास इंदौर के मॉडल पर ही नहीं, बल्कि उससे भी बेहतर तरीके से किया जाएगा. अब सभी की नजर इस बात पर है कि नई मेयर अपने वादों को जमीन पर कैसे उतारती हैं और रांची नगर निगम में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं.
यह भी पढ़ें- Jharkhand: झारखंड विधानसभा में कृषि बजट पास, हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us