Jharkhand Nikay Chunav: रांची समेत राज्यभर में निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. कल यानी 23 फरवरी को सुबह 6 बजे से मतदान शुरू होना है. इससे पहले सभी बूथों पर सुरक्षा और व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई है और अलग-अलग सेंटरों से चुनाव कर्मियों को मतदान केंद्रों के लिए भेजा जा रहा है.
प्रचार थमा
चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है, लेकिन प्रत्याशी अंतिम समय तक जनसंपर्क में जुटे रहे. यह चुनाव भले ही दलीय आधार पर नहीं हो रहा है, फिर भी सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपने समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में पूरी ताकत लगा रहे हैं. भाजपा, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बड़े नेता भी मैदान में सक्रिय दिखे.
दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
कई नगर निगम सीटों पर मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है. रांची, धनबाद, जमशेदपुर और मेदनीनगर की सीटें हॉट मानी जा रही हैं. कई बड़े नेताओं के परिजन चुनाव मैदान में हैं, जिससे मुकाबला और प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है. अब सबकी नजर मतदान और नतीजों पर टिकी है.
यह भी पढ़ें- Jharkhand Nikay Chunav: आज थमेगा प्रचार, 23 फरवरी को मतदान, 27 फरवरी को होगी मतगणना