Jharkhand Nikay Chunav: आज थमेगा प्रचार, 23 फरवरी को मतदान, 27 फरवरी को होगी मतगणना

Jharkhand Nikay Chunav: झारखंड में नगर निकाय चुनाव का प्रचार आज शाम 5 बजे थम जाएगा. 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना होगी. प्रत्याशियों को केवल डोर-टू-डोर जनसंपर्क की छूट दी गई है.

author-image
Deepak Kumar
New Update

Jharkhand Nikay Chunav: झारखंड में नगर निकाय चुनाव का प्रचार आज शाम 5 बजे थम जाएगा. 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना होगी. प्रत्याशियों को केवल डोर-टू-डोर जनसंपर्क की छूट दी गई है.

Jharkhand Nikay Chunav:झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर आज (21 फरवरी) चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. शाम 5 बजे के बाद किसी भी तरह की सभा, जुलूस और रैली पर पूरी तरह रोक लग जाएगी. हालांकि प्रत्याशियों को डोर-टू-डोर जनसंपर्क की छूट रहेगी, ताकि वे घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर सकें.

Advertisment

कब होगी मतदान और मतगणना?

मतदान 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि 27 फरवरी को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे. राज्य भर में चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. विभिन्न जिलों में प्रत्याशी और उनके समर्थक पूरी ताकत के साथ प्रचार में जुटे रहे. रांची में भारतीय जनता पार्टी की ओर से समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में बाइक रैली भी निकाली गई.

5 हजार से अधिक प्रत्याशी मैदान में

इस बार 500 से अधिक उम्मीदवार मेयर और अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं, जबकि 5000 से ज्यादा प्रत्याशी पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय है, लगभग 188 महिलाएं अध्यक्ष और मेयर पद के लिए उम्मीदवार हैं. चुनाव गैर-दलीय आधार पर हो रहे हैं, जिससे मुकाबला और रोचक हो गया है.

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: धनबाद में डॉ. बुधेव महतो को हेमंत सोरेन ने माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, सीएम का गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ सम्मान

Jharkhand News jharkhand municipal election
Advertisment