Jharkhand News: धनबाद में डॉ. बुधेव महतो को हेमंत सोरेन ने माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, सीएम का गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ सम्मान

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद के सिंधरी में डॉ. बुधेव महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान जनप्रतिनिधि और समाज के लोग मौजूद रहे, वहीं पुलिस ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया.

author-image
Deepak Kumar
New Update

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद के सिंधरी में डॉ. बुधेव महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान जनप्रतिनिधि और समाज के लोग मौजूद रहे, वहीं पुलिस ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया.

Jharkhand News:झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार (19 फरवरी) को धनबाद के सिंधरी स्थित बड़ादाहा फार्म हाउस पहुंचकर डॉ. बुधेव महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान वहां भावुक माहौल देखने को मिला. श्राद्ध कर्म के अवसर पर वर्तमान विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक फूलचंद मंडल सहित कई जनप्रतिनिधि और समाज के सम्मानित लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डॉ. बुधेव महतो के समाज के प्रति योगदान और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया. वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक सेवा और जनहित के कामों को प्राथमिकता दी.

Advertisment

सीएम को मिला गार्ड ऑफ ऑनर

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बजट सत्र के व्यस्त कार्यक्रम के बीच समय निकालकर इस श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे. उनके आगमन पर धनबाद जिला पुलिस बल ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ.

यह भी पढ़ें- झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, जंगली जानवरों के हमलों पर रोक के लिए वन विभाग सख्त, मुआवजा अब 7 दिनों में मिलेगा

Jharkhand News Hemant Soren
Advertisment