Jharkhand Nikay Chunav: नगर निकाय चुनाव में BJP का नया दांव, बदलेगी सियासत?

Jharkhand Nikay Chunav: झारखंड नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक दलों की सीधी भागीदारी पर रोक के बीच बीजेपी ने नई रणनीति अपनाई है. पार्टी अब अपने समर्थित उम्मीदवारों को “बैक डोर समर्थन” देकर चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है.

author-image
Deepak Kumar
New Update

Jharkhand Nikay Chunav: झारखंड नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक दलों की सीधी भागीदारी पर रोक के बीच बीजेपी ने नई रणनीति अपनाई है. पार्टी अब अपने समर्थित उम्मीदवारों को “बैक डोर समर्थन” देकर चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है.

Jharkhand Nikay Chunav:झारखंड में लंबे समय बाद हो रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नई रणनीति अपनाई है. चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार राजनीतिक दल सीधे तौर पर इस चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकते. इसी वजह से बीजेपी ने “बैक डोर समर्थन” की नीति अपनाने का फैसला किया है.

Advertisment

उम्मीदवारों के नाम तय

हाल ही में हुई बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, राज्य के नौ नगर निगम क्षेत्रों में मेयर पद के लिए बीजेपी अपने समर्थित उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी. इसी तरह नगर परिषद और अन्य निकायों में भी पार्टी समर्थित चेहरे चुनाव लड़ेंगे, हालांकि वे आधिकारिक रूप से पार्टी के उम्मीदवार नहीं कहलाएंगे.

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह भी इस बैठक में शामिल हुए थे. बैठक में तय किया गया कि पार्टी संगठन इन उम्मीदवारों को रणनीतिक और संगठनात्मक समर्थन देगा. पार्टी का लक्ष्य शहरी क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर प्रभाव बढ़ाना है.

कांग्रेस का दांव

दूसरी ओर, कांग्रेस भी पीछे नहीं है. कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष रमा थलको, जो पूर्व मेयर रह चुकी हैं, चुनाव मैदान में उतर रही हैं. माना जा रहा है कि उन्हें भी पार्टी का अप्रत्यक्ष समर्थन मिलेगा.

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: Union Budget पर BJP राष्ट्रीय महामंत्री Arun Singh का बयान, जानिए क्या कहा?

jharkhand municipal election BJP Jharkhand News
Advertisment