Jharkhand News: Union Budget पर BJP राष्ट्रीय महामंत्री Arun Singh का बयान, जानिए क्या कहा?

Jharkhand News: रांची में बीजेपी ने केंद्रीय बजट 2026 पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे ऐतिहासिक बताया. राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि बजट से अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और निवेशकों का भरोसा शेयर बाजार में साफ नजर आ रहा है.

author-image
Deepak Kumar
New Update

Jharkhand News: रांची में बीजेपी ने केंद्रीय बजट 2026 पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे ऐतिहासिक बताया. राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि बजट से अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और निवेशकों का भरोसा शेयर बाजार में साफ नजर आ रहा है.

Jharkhand News: केंद्रीय बजट 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने झारखंड के रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह शामिल हुए. उन्होंने बजट को विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत कदम बताया.

Advertisment

अरुण सिंह ने बजट को लेकर क्या कहा?

अरुण सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया यह लगातार नौवां बजट है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ा रहा है. उन्होंने दावा किया कि बजट के बाद देशभर में उत्साह का माहौल है और लोग सरकार के काम की सराहना कर रहे हैं. उन्होंने आर्थिक मजबूती का उदाहरण देते हुए बताया कि करीब 10 साल पहले देश में डीमैट खातों की संख्या ढाई करोड़ थी, जो अब बढ़कर 12 करोड़ हो गई है. इसका मतलब है कि लोग निवेश के प्रति जागरूक हुए हैं और उनकी आय बढ़ी है.

अरुण सिंह ने कहा कि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव सामान्य बात है, लेकिन लंबी अवधि में बाजार ने मजबूत बढ़त दिखाई है. उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार की नीतियां देश की अर्थव्यवस्था और पूंजी बाजार को आगे बढ़ाती रहेंगी.

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: निकाय चुनाव से पहले BJP ने बुलाई प्रदेश कोर कमेटी की अहम बैठक

BJP Jharkhand News Arun Singh
Advertisment