Jharkhand News: निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच बीजेपी ने प्रदेश कोर कमेटी की अहम बैठक बुलाई है, जहां मेयर समेत प्रमुख पदों पर समर्थित प्रत्याशी तय करने और ‘एक पद–एक उम्मीदवार’ फार्मूले पर रणनीति बनाई जाएगी.
Jharkhand News: झारखंडराज्य में निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश कोर कमेटी की अहम बैठक बुलाई है. यह बैठक रांची स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में आयोजित हो रही है, जहां निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की जाएगी.
‘एक पद-एक प्रत्याशी’ फार्मूले पर होगा मंथन
हालांकि निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहे, फिर भी बीजेपी सहित सभी प्रमुख दल अपने समर्थित प्रत्याशियों को मैदान में उतारने की तैयारी में हैं. बैठक में “एक पद-एक प्रत्याशी” फार्मूले पर सहमति बनाने की कोशिश होगी, ताकि मेयर पद समेत अन्य प्रमुख पदों पर पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के बीच आपसी टकराव से बचा जा सके.
सूत्रों के मुताबिक, कई नगर निगमों में एक ही पद के लिए पार्टी से जुड़े कई दावेदार सामने आए हैं. ऐसे में नामों पर मंथन कर एक सर्वमान्य उम्मीदवार तय करना बैठक का मुख्य एजेंडा है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई वरिष्ठ नेता भी इस रणनीतिक बैठक में शामिल हो रहे हैं. बीजेपी की नजर ज्यादा से ज्यादा समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने पर है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us