Jharkhand Nikay Chunav: नामांकन वापसी की आखिरी तारीख आज, शनिवार से मिलेंगे चुनाव चिन्ह

Jharkhand Nikay Chunav: नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है. नामांकन वापसी की अंतिम तारीख आज (6 फरवरी) है, जबकि शनिवार यानी कल (7 फरवरी) से उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह मिलेंगे. गैर-दलीय प्रत्याशियों के लिए इस बार 150 नए प्रतीक अनिवार्य किए गए हैं.

author-image
Deepak Kumar
New Update

Jharkhand Nikay Chunav: नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है. नामांकन वापसी की अंतिम तारीख आज (6 फरवरी) है, जबकि शनिवार यानी कल (7 फरवरी) से उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह मिलेंगे. गैर-दलीय प्रत्याशियों के लिए इस बार 150 नए प्रतीक अनिवार्य किए गए हैं.

Jharkhand Nikay Chunav:झारखंड नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. नामांकन वापस लेने की आज (6 फरवरी) आखिरी तारीख है. इसके बाद चुनावी प्रक्रिया और तेज हो जाएगी. चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि शनिवार (7 फरवरी) से प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे.

Advertisment

गैर-दलीय उम्मीदवारों के लिए 150 नए चुनाव प्रतीक अनिवार्य

इस बार गैर-दलीय उम्मीदवारों के लिए नए चुनाव प्रतीक अनिवार्य किए गए हैं. कुल 150 नए चुनाव चिन्ह जारी किए गए हैं, जिनमें एसी, सिलाई मशीन, रोड रोलर जैसे प्रतीक शामिल हैं. आयोग का मानना है कि इससे मतदाताओं को उम्मीदवारों की पहचान करने में आसानी होगी.

23 फरवरी को मतदान

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 23 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 27 फरवरी को मतगणना की जाएगी. प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं.

यह भी पढ़ें- झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला, इन खिलाड़ियों को मिलेगी पेंशन, अन्य प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

Jharkhand News jharkhand municipal election
Advertisment