Jharkhand News: नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म, 4604 उम्मीदवार मैदान में

Jharkhand News: झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है. राज्यभर से हजारों उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं. अब 6 फरवरी तक नाम वापसी होगी, जिसके बाद मुकाबले की तस्वीर साफ हो जाएगी.

author-image
Deepak Kumar
New Update

Jharkhand News: झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है. राज्यभर से हजारों उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं. अब 6 फरवरी तक नाम वापसी होगी, जिसके बाद मुकाबले की तस्वीर साफ हो जाएगी.

Jharkhand News: झारखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज (4 फरवरी)  समाप्त हो गई. पिछले कई दिनों से चल रही इस प्रक्रिया के अंतिम दिन भी जिला मुख्यालयों में भारी भीड़ देखी गई. बड़ी संख्या में उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे. जानकारी के मुताबिक, अब तक कुल 4604 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं. चुनाव को लेकर राज्य में राजनीतिक माहौल काफी गरम है. विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं. राज्य गठन के बाद लंबे समय से नगर निकाय चुनाव नहीं होने के कारण इस बार लोगों में भी खास उत्साह देखा जा रहा है.

Advertisment

6 फरवरी तक नाम वापसी

बता दें कि आज शबे बारात की छुट्टी होने के बावजूद नामांकन केंद्रों पर काफी भीड़ रही. अब अगला अहम चरण नाम वापसी का है. उम्मीदवार 6 फरवरी तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. इसके बाद ही अंतिम रूप से चुनावी मैदान में बचे प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होगी. सभी दल अब रणनीति बनाने में जुट गए हैं.

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: झारखंड बनेगा ग्रीन स्टील और मैन्युफैक्चरिंग हब, हेमंत सोरेन की पहल के बाद 1.27 लाख करोड़ के निवेश का मिला प्रस्ताव

Jharkhand News
Advertisment