/newsnation/media/media_files/2025/12/23/hemant-soren-3-2025-12-23-14-44-20.png)
Photograph: (hemant soren official (X))
Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और यूनाइटेड किंगडम यात्रा के बाद झारखंड में बड़े निवेश की शुरुआत होती दिख रही है. राज्य सरकार को कुल 1 लाख 27 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. इन प्रस्तावों में टाटा स्टील का 11 हजार करोड़ और नवीन जिंदल समूह का 70 हजार करोड़ रुपये का बड़ा निवेश शामिल है. इन निवेशों का फोकस स्टील, पावर, सीमेंट, ऑटोमोबाइल और उन्नत मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों पर है. सरकार का लक्ष्य झारखंड को देश का प्रमुख स्टील हब बनाना और ग्रीन स्टील उत्पादन का केंद्र विकसित करना है. इससे राज्य केवल कच्चे माल का सप्लायर नहीं रहेगा, बल्कि आधुनिक तकनीक से तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद भी बनाएगा.
लातेहार जिले में 25 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव
झारखंड के लातेहार जिले में उड़ीसा स्टील अलॉय लिमिटेड ने 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है. यहां ब्लास्ट फर्नेस और डायरेक्ट रिड्यूस्ड आयरन यूनिट लगाई जाएंगी. सरायकेला-खरसावां में रुंगटा समूह 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश से स्टील, पावर और सीमेंट प्लांट लगाएगा. इसके अलावा रुंगटा माइन्स ने अलग से 300 करोड़ रुपये निवेश की योजना बनाई है.
मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM के नेतृत्व में ₹1.27 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव 'ग्रीन स्टील और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग हब' के रूप में झारखण्ड को स्थापित करेगा…#investors#JharkhandSeJoharpic.twitter.com/cxsvQzxo6N
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) February 4, 2026
इन जिलों में भी निवेश की तैयारी
बोकारो में बीएमडब्लू इंडस्ट्रीज 1,070 करोड़ रुपये से उन्नत कोटिंग वाले स्टील उत्पाद बनाएगी. पूर्वी सिंहभूम के आदित्यपुर में जय सस्पेंशन 255 करोड़ रुपये निवेश कर ऑटोमोबाइल स्प्रिंग्स बनाएगी. कांड्रा में अमलगम स्टील करीब 4,980 करोड़ रुपये से फिनिश्ड स्टील उत्पादन इकाई स्थापित करेगी.
हजारों रोजगार के अवसर
इन सभी परियोजनाओं से राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा होगा. अनुमान है कि 46 हजार से ज्यादा लोगों को सीधे नौकरी मिलेगी, जबकि हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार भी मिलेगा. इससे स्थानीय युवाओं को अपने ही राज्य में काम के बेहतर अवसर मिल सकेंगे.
यह भी पढ़ें- Jharkhand News: सेरेंगसिया शहीद स्मारक पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us