Jharkhand News: सेरेंगसिया शहीद स्मारक पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम के सेरेंगसिया शहीद स्मारक पर पहुंचकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने विकास योजनाओं का उद्घाटन किया और युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए.

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम के सेरेंगसिया शहीद स्मारक पर पहुंचकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने विकास योजनाओं का उद्घाटन किया और युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Jharkhand-cm-hemant-soren

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज (2 फरवरी) पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोटो प्रखंड स्थित ऐतिहासिक सेरेंगसिया शहीद स्मारक पहुंचे. यहां उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम और आदिवासी अधिकारों के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने स्मारक पर पुष्पांजलि दी और एक मिनट का मौन रखकर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया.

Advertisment

सीएम सोरेन ने श्रद्धांजलि सभा को किया संबोधित

अपने संबोधन में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सेरेंगसिया की धरती संघर्ष, साहस और आत्मसम्मान की प्रतीक है. यहां के वीरों ने अपनी पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए जान न्यौछावर की. उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा.

मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इस समुदाय ने झारखंड की संस्कृति और परंपराओं को बचाए रखने में बड़ी भूमिका निभाई है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार शहीद स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए काम कर रही है, ताकि इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके.

विकास योजनाओं का किया शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. साथ ही विभिन्न विभागों में चयनित 1,479 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे. उन्होंने कहा कि “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं हल की जा रही हैं.

उन्होंने बिजली, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की योजनाओं का भी जिक्र किया. मंईयां सम्मान योजना के तहत हजारों महिलाओं को आर्थिक सहायता मिल रही है. मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने की अपील की, ताकि वे भविष्य में बड़े पदों पर पहुंच सकें. कार्यक्रम के अंत में उन्होंने स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: रांची में ‘झारखंड माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन शो 2026’ का हुआ समापन, खनन और निर्माण क्षेत्र में निवेश व तकनीक पर रहा खास जोर

Jharkhand News Hemant Soren
Advertisment