Jharkhand: हजारीबाग में रंग पंचमी का भव्य आयोजन, रंग-गुलाल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा माहौल

Jharkhand: हजारीबाग की ज्ञानी बाबू कॉलोनी में पहली बार रंग पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया. महापौर अरविंद कुमार समेत शहर के कई लोगों ने रंग-गुलाल के साथ उत्सव में भाग लिया.

author-image
Deepak Kumar
New Update

Jharkhand: हजारीबाग की ज्ञानी बाबू कॉलोनी में पहली बार रंग पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया. महापौर अरविंद कुमार समेत शहर के कई लोगों ने रंग-गुलाल के साथ उत्सव में भाग लिया.

Jharkhand:हजारीबाग शहर की ज्ञानी बाबू कॉलोनी में रंग पंचमी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शहर के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत हजारीबाग के महापौर और समारोह के संयोजक ने भगवान और के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की. इसके बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर रंग पंचमी की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिसने पूरे माहौल को उत्साह और आनंद से भर दिया. लोगों ने गीत-संगीत और नृत्य के साथ इस पर्व का आनंद लिया.

Advertisment

रंग पंचमी से जुड़ी जानकारी

रंग पंचमी होली के पांच दिन बाद मनाई जाती है और इसे होली के समापन का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान ने गोकुल में और गोपियों के साथ फूलों और रंगों की होली खेली थी. यह पर्व खासतौर पर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. हजारीबाग में पहली बार इस उत्सव का आयोजन किया गया, जिससे पूरे इलाके में होली जैसा उल्लास देखने को मिला और लोगों ने आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया.

यह भी पढ़ें- झारखंड में इसी महीने से शुरू हो सकती SIR, अंतिम चरण में चुनाव आयोग की तैयारी

Hazaribagh Jharkhand
Advertisment