Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ आज (7 फरवरी) प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर पहुंचे और माता के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना की. इस दौरान रामगढ़ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी. मुख्यमंत्री का स्वागत रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही.
‘मांगे’ पर्व में भी दिखी रौनक
दूसरी ओर, पश्चिमी सिंहभूम जिले के चायबासा स्थित जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सानंदा में पारंपरिक आदिवासी पर्व “मांगे” पूरे उत्साह और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया. 6 फरवरी 2026 को आयोजित इस पर्व में गांव के लोगों ने नृत्य, गीत और पारंपरिक पूजा के जरिए अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया. इस मौके पर क्षेत्र के विधायक और उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकू भी अपने परिवार के साथ शामिल हुए, जिससे गांव में उत्सव का माहौल और भी जीवंत हो उठा.
यह भी पढ़ें- Jharkhand News: झारखंड सरकार की नई पहल, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये का लोन