Jharkhand News: झारखंड विधानसभा हुई पेपरलेस, सीएम हेमंत सोरेन ने ई-विधान सेवा केंद्र का किया उद्घाटन; विधायकों को दिए गए टैबलेट

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा को डिजिटल बनाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ई-विधान सेवा केंद्र का उद्घाटन किया. अब विधायकों को टैबलेट के जरिए पेपरलेस और तेज तरीके से काम करने की सुविधा मिलेगी.

author-image
Deepak Kumar
New Update

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा को डिजिटल बनाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ई-विधान सेवा केंद्र का उद्घाटन किया. अब विधायकों को टैबलेट के जरिए पेपरलेस और तेज तरीके से काम करने की सुविधा मिलेगी.

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा को पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ई-विधान सेवा केंद्र का उद्घाटन किया. इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री और सभी विधायक मौजूद रहे. उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने विधायकों को टैबलेट भी वितरित किए.

Advertisment

डिजिटल सिस्टम से अब तेजी से होगा विधानसभा का काम

विधानसभा के सेंट्रल हॉल में कुल 81 टैबलेट लगाए जा रहे हैं. इन टैबलेट की मदद से अब विधायकों को कागज के बजाय डिजिटल माध्यम से सभी दस्तावेज, प्रश्न, नोटिस और अन्य जानकारी मिलेगी. इससे काम तेज होगा और कागज की बचत भी होगी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि डिजिटल व्यवस्था से विधायकों के काम करने का तरीका आधुनिक होगा और फैसले लेने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनेगी. उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ तकनीक अपनाना जरूरी है और झारखंड भी अब डिजिटल राज्यों की कतार में शामिल हो गया है.

विधायकों को मिलेगी e-Vidhan ऐप की ट्रेनिंग

इसके तहत विधायकों को नेशनल ई-विधान एप का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वे डिजिटल सिस्टम का सही उपयोग कर सकें. इस पहल से विधानसभा की कार्यवाही अधिक पारदर्शी, तेज और पर्यावरण के अनुकूल बनेगी.

यह भी पढ़ें- JPSC Exam Update: JPSC परीक्षा में उम्र सीमा छूट मामले में अभ्यर्थियों को HC से मिली बड़ी राहत

Jharkhand News Hemant Soren Jharkhand Assembly
Advertisment