Jharkhand News: Rajiv Pratap Rudy ने की केंद्रीय बजट की सराहना, बोले- ‘झारखंड को बड़ा फायदा’

Jharkhand News: बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी ने केंद्रीय बजट को झारखंड के लिए विकास को गति देने वाला बताया. उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, रेलवे, एमएसएमई और खनिज संसाधनों पर फोकस को राज्य की प्रगति के लिए अहम बताया.

author-image
Deepak Kumar
New Update

Jharkhand News: बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी ने केंद्रीय बजट को झारखंड के लिए विकास को गति देने वाला बताया. उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, रेलवे, एमएसएमई और खनिज संसाधनों पर फोकस को राज्य की प्रगति के लिए अहम बताया.

Jharkhand News: बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी ने केंद्रीय बजट को झारखंड के विकास के लिए बड़ा कदम बताया है. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य “विकसित भारत 2047” है और झारखंड इसमें अहम भूमिका निभाएगा. उनके अनुसार, राज्य में लगभग 51,000 करोड़ रुपए के टैक्स सुधारों से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.

Advertisment

क्या बोले राजीव प्रताप रूडी

रूडी ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में झारखंड में रेलवे विकास के लिए 7,302 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. सड़कों और परिवहन में सुधार के कारण अब पटना से झारखंड की यात्रा का समय काफी कम हो गया है. उन्होंने कहा कि रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है. शिक्षा के क्षेत्र में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जा रहे हैं. साथ ही झारखंड में मौजूद दुर्लभ खनिज और रेयर अर्थ मिनरल्स राज्य को औद्योगिक विकास का बड़ा अवसर देते हैं.

एमएसएमई क्षेत्र को रोजगार का सबसे बड़ा स्रोत बताते हुए उन्होंने कहा कि इस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए 10,000 करोड़ रुपए की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी. सरकार ने बड़े निवेश और उद्योगों के लिए जोखिम प्रबंधन को मजबूत करने पर भी जोर दिया है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को स्थिरता मिले.

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: पारसनाथ पहाड़ के पास जमीन के नीचे मिला नक्सली बंकर, सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी

Jharkhand News rajiv pratap rudy
Advertisment