Jharkhand Assembly Budget Session:झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आधा समय बीत चुका है, लेकिन सदन में विपक्ष, खासकर बीजेपी की मजबूत मौजूदगी नजर नहीं आई. इसे लेकर सत्ता पक्ष लगातार तंज कस रहा है. राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान भी बीजेपी की ओर से कोई संशोधन पेश नहीं किया गया, जिसे संसदीय परंपरा के लिहाज से असामान्य माना जा रहा है.
सदन में कम दिखी BJP की सक्रियता
आम तौर पर सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष विधायक दल की बैठक कर सरकार को घेरने की रणनीति बनाता है, लेकिन इस बार ऐसा कुछ खास दिखाई नहीं दिया. अब तक आठ दिन की कार्यवाही पूरी हो चुकी है और नौ दिन का सत्र शेष है. सत्ता पक्ष का कहना है कि विपक्ष के पास मुद्दों की कमी है, इसलिए उनकी उपस्थिति भी कम है.
बाबूलाल मरांडी ने किया खंडन
हालांकि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि बीजेपी लगातार अपनी बात रख रही है और मीडिया इसे अलग तरीके से पेश कर रहा है. अब सभी की नजर सत्र के बचे हुए दिनों पर है कि विपक्ष सरकार को कैसे घेरता है.
यह भी पढ़ें- Jharkhand Nikay Chunav Result: धनबाद को मिला नया मेयर, संजीव सिंह ने दर्ज की जीत