Iran America War: जंग में France की हो सकती है एंट्री, Macron ने शेयर किया Fighter Jet का VIDEO

Iran America War: मध्य पूर्व में ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. मिसाइल हमलों और कड़े बयानों के बीच हालात गंभीर बने हुए हैं. कई देशों ने सुरक्षा बढ़ा दी है और क्षेत्र में अनिश्चितता गहराती जा रही है.

author-image
Deepak Kumar
New Update

Iran America War: मध्य पूर्व में ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. मिसाइल हमलों और कड़े बयानों के बीच हालात गंभीर बने हुए हैं. कई देशों ने सुरक्षा बढ़ा दी है और क्षेत्र में अनिश्चितता गहराती जा रही है.

Iran America War: मध्य पूर्व में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक फाइटर जेट का वीडियो साझा करते हुए कहा, “आइए हम ताकतवर बनें, एक रहें और आजाद रहें.” उनके इस बयान को मौजूदा तनाव के संदर्भ में अहम माना जा रहा है.

Advertisment

ईरान-अमेरिका टकराव के बीच मिसाइल हमले तेज

अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद ईरान ने कई ठिकानों को निशाना बनाया है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ईरान में नई सरकार देखना बेहतर होगा और मिसाइल-ड्रोन कार्यक्रम पर रोक लगनी चाहिए. वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि जरूरत पड़ी तो सैन्य कार्रवाई और बढ़ सकती है.

कई क्षेत्र में आपात जैसे हालात

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान में इंटरनेट सेवाएं कई घंटों से बाधित हैं. बहरीन में एक होटल पर हमले में अमेरिकी रक्षा विभाग के दो लोग घायल हुए हैं. जॉर्डन में अमेरिकी दूतावास खाली कराया गया है. इजराइल ने भी आपातकाल की घोषणा की है. विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान की आधुनिक मिसाइल तकनीक और ड्रोन क्षमता इस संघर्ष को लंबा खींच सकती है. फिलहाल क्षेत्र में तनाव चरम पर है और हालात तेजी से बदल रहे हैं.

यह भी पढ़ें- ट्रंप या नेतन्याहू, किसकी वजह से हुआ ईरान पर हमला, जानें क्या बोले अमेरिका और इजरायल

World News Emmanuel Macron US-Israel Attack Iran
Advertisment