Iran-US Conflict: गोलम रेजा सुलेमानी के बयान और मिडिल ईस्ट में बढ़ती जंग की तैयारी, बोलें "इजराइल 10 दिनों का युद्ध झेल सकता है"

Iran-US Conflict: ईरान-अमेरिका के बीच संघर्ष लगातार बढ़ रहा है. इस बीच ईरान की अर्धसैनिक बल बासिज के कमांडर ने एक बार फिर मिडिल ईस्ट में टेंशन को बढ़ा दिया है. देखें वीडियो रिपोर्ट.

author-image
Namrata Mohanty
New Update

Iran-US Conflict: ईरान-अमेरिका के बीच संघर्ष लगातार बढ़ रहा है. इस बीच ईरान की अर्धसैनिक बल बासिज के कमांडर ने एक बार फिर मिडिल ईस्ट में टेंशन को बढ़ा दिया है. देखें वीडियो रिपोर्ट.

Iran-US Conflict: ईरान की अर्धसैनिक बल बासिज के कमांडर गोलम रेजा सुलेमानी के हालिया बयान ने एक बार फिर मिडिल ईस्ट की राजनीति और सैन्य संतुलन पर नई बहस छेड़ दी है. सुलेमानी का दावा है कि अमेरिका, जिसके पास दुनिया की लगभग 50% सैन्य क्षमता है, उसे भी सीजफायर की गुहार लगानी पड़ी और 12 दिन की लड़ाई में उसे हार का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं, उनका यह भी कहना है कि इजराइल सिर्फ 10 दिनों तक ही बड़े स्तर का युद्ध झेल सकता है.

Advertisment

युद्ध में अमेरिका-इजराइल की ताकत कितनी?

हालांकि, सैन्य विशेषज्ञों का मानना हैं कि युद्ध को ऑफेंस और डिफेंस-दोनों नजरिए से देखना जरूरी है. हमले की क्षमता के मामले में अमेरिका और इजराइल की सैन्य ताकत बेजोड़ है. F- 35 लाइटनिंग जैसे स्टेल्थ फाइटर जेट, B-2 बॉम्बर और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डे उन्हें आक्रामक बढ़त देने में सक्षम हैं. लेकिन पिछले साल जून की 12 दिन की जंग में यह भी देखा गया कि एयर डिफेंस सिस्टम की क्षमता समय के साथ कम हो गई है. शुरुआती दिनों में जहां 96% मिसाइलें रोकी गईं, वहीं बाद में यह आंकड़ा 62-65% तक पहुंच गया था.

इस के आधार पर अमेरिका इस बार कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगा. जॉर्डन को केंद्र बनाकर मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य मोर्चाबंदी को मजबूत कर दिया है. THAAD जैसे एडवांस एंटी-बैलेस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम, EA-18G ग्रोवलर इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर एयरक्राफ्ट और बड़ी संख्या में फाइटर जेट्स की तैनाती इस बात का संकेत दे रही है कि अमेरिका ईरान की सेकंड स्ट्राइक क्षमता को कमजोर करने की रणनीति पर काम कर रहा है. 

पूरी बात वीडियो रिपोर्ट में जानिए...

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: अंबिकापुर की आठ दुकानों में लगी आग, करोड़ों का माल जलकर खाक

Iran-US tension
Advertisment