मिडिल ईस्ट में जंग और तेज हो गई है. ईरान इजराइल और अमेरिकी ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है, जबकि जवाबी कार्रवाई भी जारी है. हमारे सहयोगी मदुरेंद्र कुमार ने ग्राउंड जीरो से वहां के हालात के बारे में बताया.
मिडिल ईस्ट में हालात बेहद नाजुक और तनावपूर्ण बने हुए हैं. ईरान लगातार इजराइल पर मिसाइल हमले कर रहा है. तेल अवीव, हाइफा और यरुशलम जैसे शहर हमलों की जद में हैं. कई मिसाइलें सुरक्षा सिस्टम को चकमा देकर रिहायशी इलाकों में गिरी हैं, जिससे जनहानि हुई है. यरुशलम के आसपास हुए हमलों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है. लोग डर के कारण बंकरों में शरण लेने को मजबूर हैं. हमारे सहयोगी मदुरेंद्र कुमार ने ग्राउंड जीरो से वहां के मौजूदा हालात के बारे में बताया है.
इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम जैसे आयरन डोम और पैट्रियट सक्रिय हैं, लेकिन सभी मिसाइलों को रोका नहीं जा सका. दूसरी ओर, अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर शुरुआती 30 घंटों में 1000 से ज्यादा ठिकानों पर करीब 2000 बम गिराए हैं. इसके बावजूद ईरान की सत्ता व्यवस्था पूरी तरह कमजोर नहीं हुई है और नए नेतृत्व की तैयारी शुरू हो गई है.
अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले
इराक के इरबिल में अमेरिकी बेस पर ड्रोन हमला किया गया है. लेबनान में हिजबुल्ला भी सक्रिय हो गया है और उत्तरी इजराइल में तनाव बढ़ गया है. बहरीन, कुवैत और यूएई में भी अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है. इस बढ़ते संघर्ष ने पूरे क्षेत्र को युद्ध की आग में झोंक दिया है.
यह भी पढ़ें- Iran War: ईरान में कैसे चुना जाता है नया सुप्रीम लीडर, जानें सिलेक्शन की पूरी प्रोसेस
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us