Iran War: ईरान में कैसे चुना जाता है नया सुप्रीम लीडर, जानें सिलेक्शन की पूरी प्रोसेस

Iran War: इस्राइल-अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई है. वर्तमान में खामेनेई के बेटे अयातुल्ला अलीरेजा अराफी को अंतरिम जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Iran War: इस्राइल-अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई है. वर्तमान में खामेनेई के बेटे अयातुल्ला अलीरेजा अराफी को अंतरिम जिम्मेदारी सौंपी गई है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Iran Supreme Leader Ali Khamenei111

Khamenei

Iran War: ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हत्या हो गई है. अमेरिका-इस्राइल के संयुक्त हमले के वजह से ईरान में राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है. ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के खामेनेई के हाई सिक्योरिटी जोन वाले आवास पर हमला हुआ, जिसमें उनके परिवार के कई सदस्यों की मौत हो गई थी. स्वास्थ्य अधिकारियों की मानें तो तेहरान सहित देश के विभिन्न शहरों में हुए हमलों में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है.  

Advertisment

अब जानें कैसे चुनाव जाता है सर्वोच्च नेता

खामेनेई की मौत के बाद अब ईरान में नए सर्वोच्च नेता के चयन की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू हो गई है. Supreme Leader को चुनने की प्रक्रिया पूर्ण रूप से धार्मिक और संवैधानिक ढांचों पर आधारित है. खामेनेई के निधन के बाद, असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ही नए नेता के चयन के लिए जिम्मेदार है.

असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स 88 शिया धर्मगुरुओं की एक परिषद है. परिषद के सदस्यों को हर आठ साल में जनता द्वारा सीधे मतदान से चुना जाता है. परिषद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की योग्यता की जांच सबसे पहले 'गार्डियन काउंसिल' करती है. 

ईरान में जब भी सर्वोच्च नेता का पद खाली होता है (मृत्यु या इस्तीफे के कारण) तो असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स तुरंत एक सत्र बुलाती है. परिषद के सदस्य संभावित उम्मीदवारों की धार्मिक विद्वता, प्रशासनिक क्षमता और राजनीतिक समझ पर चर्चा करते हैं. चर्चा के बाद, एक गुप्त मतदान होता है. ईरान का नया सर्वोच्च नेता बनने के लिए उम्मीदवार को उपस्थित सदस्यों के साधारण बहुमत (Simple Majority) की आवश्यकता होती है.

कौन संभालता है अंतरिम जिम्मेदारी

नया सुप्रीम लीडर चुने जाने तक देश का कार्यभार एक अस्थाई नेतृत्व परिषद (Provisional Leadership Council) संभालती है. परिषद में राष्ट्रपति, न्यायपालिका के प्रमुख और गार्डियन काउंसिल के एक धर्मगुरु शामिल होते हैं. वर्तमान में खामेनेई के बेटे अयातुल्ला अलीरेजा अराफी को अंतरिम जिम्मेदारी सौंपी गई है.

उम्मीदवार की योग्यता 

ईरानी संविधान (अनुच्छेद 109) के अनुसार, सर्वोच्च नेता बनने के लिए व्यक्ति में ये गुण होने चाहिए. 

  • उम्मीदवार इस्लामी न्यायशास्त्र (Jurisprudence) का उच्च स्तर का विद्वान होना चाहिए.
  • उम्मीदवार न्यायप्रिय, धर्मपरायण और विश्वसनीय होना चाहिए.
  • उम्मीदवार में पर्याप्त राजनीतिक और सामाजिक दूरदर्शिता, साहस और प्रशासनिक क्षमता होनी चाहिए.

Advertisment