नरसिंहपुर में मानवता शर्मसार, 15 साल की नाबालिग से दरिंदगी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

नरसिंहपुर में एक युवक ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और मामले की जांच जारी है.

author-image
Ravi Prashant
New Update

नरसिंहपुर में एक युवक ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और मामले की जांच जारी है.

नरसिंहपुर से एक बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक युवक ने 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गलत काम किया. यह घटना 19 फरवरी की रात की बताई जा रही है. मामले का पता चलते ही पीड़ित बच्ची के परिवार वालों ने तुरंत पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करवाई.  पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मोनू (निवासी कोड़िया) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि पीड़िता को इंसाफ मिल सके.

Advertisment

ये भी पढ़ें- बिहार में फिर याद आए मटुकनाथ-जूली, मुजफ्फरपुर में आधी उम्र की टीचर पर दिल हार बैठे 4 बच्चों के पिता, रचाई शादी

Advertisment